फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों पर टिहरी पुलिस सख्त, सात एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री के मामलों में साइबर सेल कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी साइबर सेल ने बच्चों से जुड़े ऑनलाइन यौन शोषण, बाल अश्लीलता और अन्य साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक जिले के विभिन्न थानों में सात एफआईआर दर्ज की हैं। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय संस्था एनसीएमईसी से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल तकनीकी जांच के माध्यम से प्रत्येक मामले की विवेचना कर रही है। बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों पर टिहरी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। इसके साथ ही स्कूलों, अभिभावकों और बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन गेमिंग, साइबर ग्रूमिंग और डिजिटल सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या व्यक्ति से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने साइबर अपराध या आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री की सूचना मिलने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें