फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Thu, 15 Oct 2026 03:44 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

टिहरी जिले में नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थत्यूड़ पुलिस ने एक युवक को 4.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है।

विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 4.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर को भी जब्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जिले में नशे की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत थत्यूड़ पुलिस ने एक वाहन की जांच के दौरान स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान हर्षित (25) निवासी बड़ेथी चुंगी, पोस्ट मातली, थाना कोतवाली उत्तरकाशी, जिला उत्तरकाशी के रूप में की है। इस मामले में थाना थत्यूड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें