फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील क्षेत्र को जल्द मिलेगा स्मार्ट पर्यटन का नया स्वरूप : डीएम

Tue, 15 Sep 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों में एडीबी से सहायतित विकास योजनाएं और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रस्तावित स्मार्ट कंपाेनेंट और स्मार्ट लूप को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पर्यटन रोड की प्रगति, रोड पर प्रस्तावित कार्य, शहर और मुख्य मोटर मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्मार्ट पोल, स्मार्ट बस शेल्टर, व्यू प्वाइंट, आईसीसीसी भवन और ई-बस सेवा सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। स्मार्ट बस शेल्टर में यात्रियों के बैठने, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, सीसीटीवी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
स्मार्ट पोल में प्रकाश व्यवस्था के साथ सीसीटीवी और सूचना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना भी है। टिहरी झील के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए व्यू प्वाइंट को आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि ई-बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिल सके, इसके लिए रूट का निर्धारण प्रमुख पर्यटन स्थलों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करें। बैठक में पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एसएसपी श्वेता चौबे और एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें