फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील महोत्सव : गायन और नृत्य में छात्र-छात्राओं किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती प्रतिभागी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव को लेकर आयोजित गायन, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने एक गायन और नृत्य में कई बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जिलास्तर पर चयनित हुए प्रतिभागी 16 और 17 फरवरी को होने वाले महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में टिहरी झील महोत्सव लेकर आयोजित प्रतियोगिता का जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव और एसएसपी तृप्ति भट्ट ने शुभारंभ किया। एसएसपी ने ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गीत की शानदार प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। गायन और नृत्य प्रतियोगिता में जिलेभर के 12-12 शिरकत की, जिसमें से गायन में टिहरी तहसील के निर्मल सजवाण प्रथम, धनोल्टी की सानवी तोमर, टिहरी की रवीना पठोई द्वितीय, कीर्तिनगर की शगुन तृतीय रहे।
नृत्य में नरेंद्रनगर की गरिमा असवाल एंड ग्रुप पहले, आकाश पाल एंड ग्रुप दूसरे और टिहरी की इशिका एंड ग्रुप तीसरे स्थान पर रही। अपनी टिहरी विषय पर सीनियर और जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में 12-12 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जूनियर वर्ग में नरेंद्रनगर की नीतू राज प्रथम, टिहरी के शिवम चंद रमोला द्वितीय और नरेंद्रनगर के देवपाल तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में नरेंद्रनगर के सत्यम पहले, टिहरी की सिमरन रावत दूसरे और नरेंद्रनगर तहसील प्रिया पांचाल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सतीश नौटियाल, सुदर्शन बिष्ट ने बताया कि गायन और नृत्य में चयनित प्रतिभागी टिहरी महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर समन्वयक डा. वीर सिंह रावत, डीएस भंडारी, दीपक रतूड़ी, कैलाश डंगवाल, ज्योति सुमन, आशा भट्ट, सुमंत पंवार, वंदना नौटियाल, डा. सुमन नेगी, सुषमा महर, अर्चना जुयाल, राजेंद्र बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें