फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छह पर्यटन क्लस्टरों से सजेगा टिहरी झील क्षेत्र

Tue, 01 Jul 2025 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग रोड निर्माण तीन चरणों में होगा पूरा : डीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी झील क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, झील के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण और भूमि अधिग्रहण को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें रिंग रोड के छह पर्यटन क्लस्टरों के विकास कार्य, मॉडल गांव के चयन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि रिंग रोड का निर्माण तीन चरणों में प्रस्तावित है। पहले चरण में कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक की सड़क बनाई जाएगी, जिसका कार्य पर्यटन विभाग के पर्यवेक्षण में किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण और निर्माण लोनिवि करेगा। इसके तहत नौ गांवों की भूमि अधिग्रहित की जानी है।
विज्ञापन

दूसरे और तीसरे चरण में डोबरा-पीपलडाली और पीपलडाली-घनसाली मार्ग का निर्माण लोनिवि करेगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि टिहरी झील क्षेत्र को छह पर्यटन क्लस्टरों में विकसित किया जाना है। इसमें कोटीकॉलोनी, तिवाड़ गांव, मदननेगी, डोबरा चांठी, झील क्षेत्र और नई टिहरी को क्लस्टर के रूप में विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

डीएम ने तिवाड़ गांव को जिले का मॉडल गांव बनाने की बात कही। बैठक में एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई योगेश कुमार, चंबा के ईई जगदीश खाती, तहसीलदार शादाब, बीना सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें