फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी के अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 21 नए डॉक्टर, छह ने किया ज्वाइन

Thu, 12 Mar 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले के सरकारी अस्पतालों को जल्द ही 21 नए डॉक्टर मिलने वाले है। इसमें से छह ने छह डॉक्टरों की तैनाती की जा चुकी है। इसके बाद भी जिले में 12 डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे है। महिला रोग विशेषज्ञ और रेडियोलाॅजिस्ट की जिले में सबसे अधिक कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में डॉक्टरों के कुल 234 पद स्वीकृत है। इसके सापेक्ष वर्तमान में 201 डॉक्टर कार्यरत है। जिले में 21 नए डॉक्टरों की तैनाती होने से यह संख्या बढ़कर 222 तक पहुंच जाएगी। सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने बताया कि जिले को जो नए 21 डॉक्टर मिलने जा रहे है उसमें से छह डॉक्टरों ने जिले में ज्वाइन कर लिया है। शेष 15 डॉक्टर भी आगामी एक सप्ताह के अंतर्गत कार्यभार ग्रहण कर लेगे। नए डॉक्टरों को दूरस्थ अस्पतालों में तैनाती दी जा रही है। जिले में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों और रेडियोलाजिस्ट की सबसे अधिक कमी बनी हुई है। फिलहाल एक ही रेडियोलाजिस्ट कार्यरत है। जो तीन दिन जिला अस्पताल बौराड़ी और तीन दिन उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में सेवाएं देते है। सीएमओ का कहना है कि रेडियोलाजिस्ट की तैनाती के लिए स्वाथ्य निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। महिला रोग विशेषज्ञ के 21 पद स्वीकृति है। इसके सापेक्ष वर्तमान में 8 ही कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें