फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी : हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम

Sat, 25 Apr 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की मेरिट सूची में 15 में से 10 बेटियों ने बनाई जगह
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में टिहरी जिले के 15 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह पाई है। 10 बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर बेटों को पछाड़ा दिया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में दो ही छात्र प्रदेश की मैरिट लिस्ट में स्थान पाने में कामयाब रहे।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में टिहरी जिले से बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले और अपने स्कूलों का मान बढ़ाया है। हालांकि छात्र मेघराज ने सबसे अधिक 95़ 60 प्रतिशत अंक हासिल मेरिट सूची में 10 वां स्थान हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सूची में जिले के कुल 15 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया है जिसमें से 10 बेटियां शामिल है।
विज्ञापन

मात्र 5 छात्र ही मेरिट लिस्ट अपना नाम दर्ज करने में सफल हो पाए हैं। छात्रा आकांक्षा 94़ 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय रैंक में 14 वां स्थान हासिल कर छात्राओं के बीच पहला स्थान पाया है। सूची में छात्राओं की अधिक संख्या होने से उन्होंने साबित कर दिया है, कि बेटियां भी किसी से पीछे नहीं है। कठिन परिस्थितियों सफलता की राह उनकी बाधा नहीं बन सकती है।
विज्ञापन

वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में शुभम सिंह पंवार ने 94़ 80 प्रतिशत अंक के साथ पहला तथा छात्र अनीष जोशी 94़ 60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस बार जिले के किसी भी विद्यालय की छात्रा ने प्रदेश की टॉप 25 सूची में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें