फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी : भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बदल कर इशिता को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष

Tue, 12 Aug 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना सजवाण ने वापस लिया नामांकन, निर्विरोध संपन्न हुआ चुनाव
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा ने टिहरी में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी पर अपना फैसला बदल कर इशिता सजवाण को अधिकृत घोषित कर दिया। उसके बाद पहले अधिकृत घोषित की गई सोना सजवाण ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे इशिता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई है।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट और जिलाध्यक्ष उदय रावत ने बताया कि पार्टी ने पहले अखोड़ी सीट से जिला पंचायत सदस्य बनी सोना सजवाण को प्रत्याशी बनाया था लेकिन मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व ने मंत्रणा करते हुए चंबा ब्लॉक के कोट सीट से जिला पंचायत सदस्य बनी इशिता सजवाण को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनके समर्थन में सोना ने नाम वापस ले लिया है जिससे इशिता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई। इशिता ने कहा कि वह भाजपा से अधिकृत होकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। उन्हें निर्दलीय सहित कांग्रेस के सदस्यों का भी समर्थन था।
विज्ञापन

भाजपा ने मंगलवार को उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। उसके बाद वह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बन गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, चंबा नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, पूर्व प्रमुख सुनीता देवी, जगदंबा रतूड़ी, शिवानी बिष्ट,डाॅ. प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल और अजयपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें