हिमालयन ट्रेकर्स एंड माउंटेनियर्स (हितम) का सात सदस्यीय दल धूमधार कांडी-बालीपास ट्रेक के लिए रवाना हुआ। दल छाया पथ का पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय अध्ययन भी करेगा। दल रूट में शामिल स्थानों के भ्रमण के बाद लौटेगा।
शुक्रवार सुबह बौराड़ी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुलभूषण त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर और ग्रुप लीडर को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर दल को रवाना किया। हितम का यह ग्रुप पश्चिम से पूरब की ओर ट्रेकिंग करेगा। गंगोत्री घाटी में झाला से शुरू होकर यह ट्रेक यमुनोत्री घाटी में तक फैला हुआ है। हितम ट्रेकिंग दल में ग्रुप लीडर शिव सिंह नेगी, अनुराग पंत, प्रमोद काला, रवि कादयान, राजेंद्र सिंह रावत, अंशुल डोभाल और सूरत सिंह राणा शामिल हैं। ट्रेकिंग के लिए दल को जो रूट दिया गया है, उसमें झाला से क्यारकोटी, क्यारकोटी से गुंटू नाला बुग्याल, बुग्याल से धूमधाम पास, इसके बाद काला नाग धार, रुइंसाल ताल, बाईपास होते हुए दामिनी और यमुनोत्री तक शामिल है।