फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वरिष्ठता सूची जारी नहीं होने पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय परिसर में दिया धरना
नई टिहरी। वरिष्ठता सूची जारी नहीं होने और पूर्व में स्वीकृत चयन/ प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिलने से नाराज उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रवीन सिंह नेगी, मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय परिसर में पहुंचे। लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक वहां पर धरने पर बैठ गए। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को ज्ञापन भेजकर पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चयन-प्रोन्नत वेतनमान समिति की बैठक दो माह पहले हो चुकी है लेकिन इस संबंध में आदेश निर्गत नहीं हो पाए हैं। निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से समायोजन के आदेश के बाद भी शिक्षा अधिकारी समायोजन नहीं कर रहे हैं। पूर्व के चयन-प्रोन्नत वेतनमान के तहत कई विकासखंडों में शिक्षकों को एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वित्त अधिकारी के जिला मुख्यालय में नहीं बैठने से तमाम परेशानियां आ रही है। इसलिए वित्त अधिकारी सप्ताह में तीन दिन जिला मुख्यालय के बेसिक शिक्षा कार्यालय में बैठें। पात्रता रखने वाले शिक्षकों का स्थायीकरण करने में शिक्षा अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में पूर्ण कालिक जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक की नियुक्ति की मांग की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रवक्ता टीटी राणा, अजय चमोली, ज्ञान सिंह, रविंद्र खाती, मंगत नेगी, मुकेश चमोली, दीपिका कार्य, सुमन प्रकाश, सोबत नकोटी, मीरा पंवार, अनिल बधानी, प्रमोद नेगी, अनिल, सोबत, जगदीश, विनय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें