फोटो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया। जिसमें धूम सिंह नेगी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कक्षा-कक्षों में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर शिक्षकों ने चिंता जताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को हर दिन कॉलेज में पढ़ाई करने को भेजने को कहा। बाजार से महाविद्यालय की दूरी अधिक होने पर अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। नगर पलिका के सामुदायिक भवन में आयोजित महाविद्यालय के पीटीए संघ की बैठक हुई। वहीं, कार्यकारिणी में विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष, विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधा रानी को सचिव पदेन, जगत सिंह धामंदा को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर बदरी केदार समिति के पूर्व सदस्य राजपाल सिंह पुंडीर, नरपाल सिंह भंडारी, यशपाल सिंह राणा, भाग सिंह पुंडीर, बुद्धि सिंह, गुड्डी देवी, अंजली, बुद्धि सिंह आदि मौजूद थे। संवाद