फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टीईटी परीक्षा अनिवार्यता समाप्त करने की शिक्षकों ने मांग उठाई

Fri, 10 Jul 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा अनिवार्यता समाप्त करने की शिक्षकों ने मांग उठाई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लगाई गुहार
चंबा (टिहरी)। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन चंबा शाखा के शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय चंबा में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करन और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उप शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन के संरक्षक उतम सिंह तोपवाल ने कहा कि शिक्षक लंबे समय टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस लागू करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन शिक्षकों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश बना है। कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय चंबा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर शीघ्र मांगों के निराकरण करने की मांग की है। कहा कि जल्द शिक्षकों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता है, तो 17 जुलाई को शिक्षक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मांगों को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर दिनेश कुमार, विजय कुमार जोशी, विनोद नेगी, अनिल बधानी, मंगत नेगी, फुरकाना, अतुल प्रकाश चमोली, फते सिंह, अनिल बधानी, विनोद सेलुरियाल, साेबती डोभाल, रजनी थपलियाल, रेशमा, दीपका आर्य, राकेश चौहान, मो़ यूनुस, कुंवर मखलोगा, गोविंद रावत, नरेश पाल,विजय सिंह, मुजदा खातून, आनंदी चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें