फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के आवेदनों की समीक्षा

Fri, 10 Jul 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त होमस्टे लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय समिति की ओर से जांच की गई। डीएम ने आवेदकों से संवाद कर उनकी कार्ययोजना, प्रस्तावित होमस्टे, कक्ष निर्माण, कक्षों की मरम्मत, होटल और होमस्टे निर्माण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने कहा कि चयनित लक्ष्य के तहत सभी आवेदक जिला पंचायत से समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण करें जिससे योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने जिला पंचायत को भी सभी प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने और आवेदकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में आवेदक चंबा से प्रवीण कोठारी, नैनबाग से सुल्तान सिंह, थत्यूड़ से शोभना देवी, सोनी देवी, संजीत सिंह, सजनु सिंह,बलदेव सिंह, भिलंगना से रेवल सिंह, थौलधार से मनदीप सिंह, प्रतापनगर से किशन सिंह, चंबा से प्यार सिंह आदि ने अपने प्रस्तावों के तहत कक्ष निर्माण, कक्षों के नवीनीकरण , होटल और होमस्टे निर्माण के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, ईई विशाल चौहान और एलडीएम मनीष मिश्रा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें