फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों का डाटा तैयार करें शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम मंगेश घिल्ड़ियाल ने खंड शिक्षा अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षक एक मार्च से अब तक पहुंचे प्रवासियों का डाटा तैयार करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित वीसी में डीएम घिल्ड़ियाल ने बताया कि गांव और शहरों में तैनात किए जा रहे प्रभारी शिक्षक क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों पर भी नजर रखेंगे। उनके भोजन, पानी की गुणवत्ता, आशा वर्कर की सेंटर पर विजिट की रिपोर्ट भी शिक्षकों को देनी होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात प्रभारी शिक्षक प्रधान से आठ से 10 सदस्यों के नाम लेकर ग्रुप में साझा करेंगे। इन सदस्यों की ग्राम निगरानी समिति गठित की जाएगी। समिति का उद्देश्य ग्राम प्रधान पर प्रवासियों के क्वारंटीन नियमों का अनुपालन जैसे दबाव को कम करना है। उन्होंने कहा कि प्रभारी शिक्षक गांव पहुंच रहे प्रवासियों का डाटा तैयार कर इसकी सूचना बीईओ के माध्यम से प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रूहेला, पीडी डीआरडीए भरत चंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें