फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिक्षक शिवदेव नवाजे गए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

Thu, 02 Jan 2025 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भिलंगना ब्लॉक के ढुंग ग्यारह गांव निवासी शिक्षक शिवदेव सिंह को कोलबिंया पेसिफिक विवि ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है। शिक्षक शिवदेव कई वर्षों से शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में लगे हैं।
विज्ञापन


ग्राम ढुंग निवासी शिक्षक शिवदेव सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय कर्ण गांव में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिवदेव को शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के लिए केशवधाम कादंब वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री मंजू दिलेर, डॉ़ सत्यपाल चौहान, डॉ़ सुरेश शर्मा, डॉ़ रेणुका वाधवा, डॉ़ कंचन शर्मा, डॉ़ प्रिया दत्त आनंद, डॉ़ परगाना वेदांता ने कोलबिंया पेसिफिक विवि की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें