फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता लाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर टिहरी जिले के विभिन्न स्थानों में श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश में सामाजिक न्याय की नींव रखी। युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज में समरसता लाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


नई टिहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री उदय सिंह रावत, मंडलध्यक्ष गोपीराम चमोली, विजय कठैत, निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, विनीता उनियाल, असगल अली आदि मौजूद रहे। ढूंगीधर स्थित भीमराव आंबेडकर एसी /एसटी छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। छात्रावास के अध्यक्ष मुरारी लाला खंडवाल ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारत के संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस मौके पर अनुसुया प्रसाद नौटियाल, विजय शाह, रमेश राज, दिनेश राज अनिल कुमार, दिनेश कुमार, मोहन लाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, नरेंद्रगनर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकताओं ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सूरत आर्य,राजपाल सिंह पुंडीर, मनवरी सिंह नेगी, प्रेमलाल टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
इधर, घनसाली में आंबेडकर जन विकास समिति की ओर ब्लॉक मुख्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए उन्हें आत्मसात करने की बात कही। इस दौरान छात्रों के मध्य क्विज आयोजित की गई। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महावीर धनियाल, दिनेश भजनियाल,आरबी सिंह, दीपक शाह, प्रेम लाल, बॉबी श्रीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें