नरेंद्रनगर में महिला हेल्प लाइन का शुभारंभ करते एसएसपी तृप्ति भट्ट।
- फोटो : NEW TEHRI
एसएसपी तृप्ति भट्ट ने पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों के लिए यह डेस्क बेहतर तरीके से कार्य करेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और बाल अपराधों पर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि जिले का बड़ा भौगोलिक क्षेत्रफल होने से थाना मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर और देवप्रयाग क्षेत्र की किसी भी महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने महिला हेल्प लाइन के लिए महिला एसआई हिमानी पंवार सहित दो महिला कांस्टेबल को तैनात करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाने का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी रविंद्र चमोली, सीओ महेश चंद्र बिंजोला और थानाध्यक्ष प्रदीप पंत मौजूद थे।