फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक से हटाने पर किया क्रमिक अनशन

Wed, 26 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में आउट सोर्सिंग से लगे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने बैंक के मुख्य कार्यालय के समीप क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दोबारा बहाली की मांग को लेकर बुधवार को हटाए गए कर्मी बैंक के मुख्य कार्यालय के समीप एकत्रित हुए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आउट सोर्सिंग और उपनल के माध्यम से बैंक में तृतीय श्रेणी में 18 और चतुर्थ श्रेणी में 17 कर्मचारियों को तैनाती दी गई थी।

वे पिछले पांच-छह वर्षों से बैंक में अपनी सेवाएं देते आ रहे थे। क्रमिक अनशन पर कलम सिंह नेगी, प्रदीप संजवाण,आनंद सिंह रावत, कृष्णा बिजल्वाण, सत्ये सिंह, प्रीति चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, दिनेश राणा, कल्पत सिंह आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें