फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Sun, 29 Mar 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल थत्यूड़ का वार्षिक परीक्षा परिणाम में वर्षभर बौद्धिक, शारीरिक गतिविधियों के साथ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल थत्यूड़ के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर वर्ष 2025 बोर्ड परीक्षा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आयुष लेखवार विद्यालय में पहले स्थान पर रहे। जबकि राजेश्वरी 82़ 8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा 80़ 4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान रहने वाले आर्यन रावत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने कहा कि विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने का काम किया जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनदेव सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, सरदार सिंह पुंडीर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें