नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के वित्तीय साक्षरता कैंप के बैनर तले कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि आरबीआई देहरादून के दिग्विजय सिंह सजवाण ने छात्र-छात्राओं को बताया कि क्यूआर कोड का उपयोग पैसे देने के लिए किया जाता है। लेनदेन के लिए बैंकिंग का उपयोग सबसे सुरक्षित है। लेने-देन की रिपोर्ट नियमित रूप से चेक करें। बैंक और वित्तीय संस्थानों के बराबर संपर्क में रहे। जिला समन्वयक आशुतोष सिंह ने कहा कि आज डिजिटल युग का जमाना है। डिजिटल के माध्यम से वित्तीय लेने देन करने के दौरान धोखाधड़ी की संभावना बनी रहती है।
धोखाधड़ी से बचने के लिए एनिक्रिप्टेड वेबसाइट का उपयोग करें। वित्तीय लेन-देन के दौरान पब्लिक वाईफाई का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ़ शनव्वर, डॉ़ संगीता बिजल्वाण, डॉ़ निरंजना शर्मा, डॉ़ ईरा सिंह, डॉ़ मीनाक्षी, डॉ़ मीना, आरएस बिष्ट, दीपक पंवार, आशीष, मानसी, साक्षी, प्रीति, अमन भंडारी, सिमरन कोठियाल आदि मौजूद थे। संवाद