फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छात्रों की परिसर निदेशक से रही वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना जारी
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर में धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का परिसर निदेशक से वार्ता विफल रही। छात्र संगठन रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने, सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के आधार पर उत्तराखंड के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने और स्नातकोत्तर कक्षाओं में पूर्व की भांति पांच प्रतिशत कैंपस वेटेज देने सहित नौ सूत्री मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे।
छात्र विज्ञान संकाय भवन निर्माण करने, खेल मैदान के लिए बजट स्वीकृत करने, एंबुलेंस की सुविधा देने, वाई-फाई की सुविधा देने, रीडिंग रूम और जिम का समय परिवर्तन कर रविवार को भी संचालन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। मांग के समर्थन में छात्र रातभर छात्रसंघ भवन में धरने पर डटे रहे। बृहस्पतिवार को परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई और नियंता मंडल के प्रो. एमएस रावत ने छात्रों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि जब तक विवि की ओर से मांगों के निस्तारण का लिखित में नहीं दिया जाता तब तक वे धरने पर डटे रहेगे। धरने पर अभाविप के जिला संयोजक गौतम मखलोगा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, पूर्व महासचिव प्रदीप सिंह सजवाण, जयेंद्र रावत,नितीश कोठारी, अंशुल भंडारी, नम्रता मखलोग, आशीष राणा, वैभव उनियाल, अनुराग मखलोगा, आदित्य रतूड़ी, प्रमेश जोशी बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें