फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा भूस्खलन वाले स्थान का हो भूगर्भीय सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर चंबा में भूस्खलन के कारण हुई दुर्घटना से जिले की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि चंबा में भूस्खलन वाले स्थान पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस स्थान का भूगर्भीय सर्वे जल्द कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चंबा-नई टिहरी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के समीप भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से घटना स्थल पर किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने भूस्खलन स्थल पर जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने, भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की। साथ ही जाखणीधार के टिपरी चौराहे से हटाए जा रहे दुकानों को भी रोकने की मांग की। इस मौके पर चंबा की नगर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा, विक्रम पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, साब सिंह सजवाण, नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शक्ति जोशी, हरि सिंह मखलोगा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें