फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कोटी अगुंडा के छात्रों को मिली नए भवन की सौगात

Sat, 13 Dec 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया लोकार्पण, नंदा देवी राजजात की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी) राजकीय इंटर कॉलेज कोटी अगुंडा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओें को नए भवन की सौगात मिल गई। 1.43 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधायक शक्ति लाल शाह ने लोकार्पण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। नंदा देवी राजजात पर आधारित झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही।
भवन के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक शाह, दायित्वधारी वीरेंद्र दत्त सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा दीप जलाकर शुभारंभ किया। विधायक शाह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि विधायक शाह ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य कराए हैं लेकिन कुछ लोगों को यह विकास दिखाई नहीं दे रहा। प्रधानाचार्य सुशील सेमवाल ने कहा कि जब उन्होंने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उस समय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर थी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मकानी देवी, गिरीश नौटियाल, बीडीसी सदस्य राधिका देवी, गंगा, प्रधान अनिता रावत, गंगेश्वरी देवी, शांता रावत, शिवानी भट्ट, बीना, दिनेश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, चंद्रमोहन नौटियाल, धीरेंद्र नौटियाल, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र नेगी, हिम्मत रौंतेला, मालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें