विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
कोटद्वार। नगर व आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जीआईसी सुखरो कोटद्वार में इंटर बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी विद्यालय टॉपर बनी। 32 विद्यार्थी प्रथम, 20 विद्यार्थी द्वितीय व 1 छात्र ने तृतीय स्थान पाया। हाईस्कूल की परीक्षा में 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ राघव डबराल टॉपर रहे। 16 विद्यार्थियों ने प्रथम, 33 ने द्वितीय व 5 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों के साथ ऋषभ प्रजापति एवं इंटर बोर्ड परीक्षा में 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ सूजल नेगी टॉपर रहे।
रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पदमपुर मोटाढाक में इंटर विज्ञान वर्ग में 27 विद्यार्थियों ने प्रथम, 2 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। कॉमर्स में 27 बच्चों ने प्रथम व 7 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 30 ने प्रथम, 8 ने द्वितीय, 1 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। जीजीआईसी दुगड्डा में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शिवानी चौहान ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। साथ ही प्रदेश की मैरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
एसजीआरआर इंटर कॉलेज दिउला पौखाल में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सर्वाधिक 80 प्रतिशत अंकों के साथ कुमारी करिश्मा विद्यालय की टॉपर रही। इंटर का बोर्ड परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। इंटर में 89 प्रतिशत अंकों के साथ पवन रावत विद्यालय के टॉपर रहे।
द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी चाक्यूंसैंण में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 75.6 प्रतिशत अंकों के साथ वंदना टॉपर रही। 7 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की व विद्यालय के 21 छात्रों में से 18 छात्र परीक्षा में सफल रहे।
जीजीआईसी लैंसडौन में इंटर का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
लैंसडौन। जीजीआईसी लैंसडौन में सभी छात्रों ने इंटर बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। विद्यालय का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम 83.7 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने बताया की इंटर में 6 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। इंटर में अभिषेक रावत ने 65.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जबकि हाईस्कूल में 86 प्रतिशत अंक हासिल कर रितिका विद्यालय की टॉपर रही। हाईस्कूल में 6 छात्र शामिल हुए, जिसमें तीन ने प्रथम श्रेणी, दो ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है।