स्पीक मैके की पहल पर स्कूली छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय संगीत की विद्या सिखाई गई। बच्चों को सरगम सप्तक और विभिन्न रागों की जानकारी दी गई। जीजीआईसी चंबा और बौराड़ी में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यहां शास्त्रीय संगीत गायिका रोनिता डे ने गायत्री मंत्र के उच्चारण से कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों को विस्तार से इस विद्या की जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को सरगम मंद्र सप्तक मध्य सप्तक और तार सप्तक के साथ भैरवी, भीम, पलासी, यमन, केदार व भूपाली आदि रागों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम समन्वयक राकेश बधानी ने बताया कि शास्त्रीय संगीत हमारी प्राचीन विद्या है। इस तरह की कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को इस विद्या के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि इसका संरक्षण हो सके।
बताया कि चंबा ब्लॉक के छह स्कूलों में इस कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संवेदना समूह के अध्यक्ष जयप्रकाश राणा, राकेश बधानी, प्रधानाचार्य सगुफ्ता प्रवीण, शोभा नेगी, ज्योति सुमन, लता जोशी, नीलम लता सिंह, प्रभा राणा, उमा खंडूरी, संगीता रावत आदि उपस्थित रहे।