नई टिहरी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं से रंगारंग प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना जरूरी है।
वार्षिकोत्सव का पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी और ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट ने शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ ही उन्हें गुणवान और संस्कारवान बनाने में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानाचार्य संजीव नेगी ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति की। इस मौके पर नवाकोट के ग्राम प्रशासक भगवती रतूड़ी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष लक्की सेनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय हटवाल, सीताराम भट्ट, सोबन लाल, रजनीश नौटियाल, राम दयाल रतूड़ी, अजय पेटवाल, सुशील डोभाल, कपिल देव उनियाल, योगेश सकलानी,दिनेश रावत,राजेश उपाध्याय, रेखा कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद