फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छात्र-छात्राओं ने बाल मेले में चार्ट पर उकेरी गांव की जानकारी

Sun, 12 Jan 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौसारी में हिमाेत्थान संस्था की पहल पर रविवार को शीतकालीन बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में छात्र-छात्राओं चार्ट के माध्यम से गौसारी गांव की जानकारी और समस्याओं रखा। इ
विज्ञापन

सके अलावा छात्र-छात्राओं ने गांव का मानचित्र, हस्त क्राफ्ट, कविताओं, कहानियों, विभिन्न प्रकार के मुखोटे तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें गांव की प्रमुख समस्याओं, गांव की जनसंख्या, मुख्य फसल, सब्जियों, गांव के सबसे बुजुर्ग महिला और पुरुष की जानकारी दी। गांव की समस्याओं को चार्ट पर लिखकर ग्राम प्रशासक और प्रशासन से समस्याओं के समाधान करने को कहा। संस्था से जुड़ी संगीता असवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का उत्साहावर्धन होता है। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक विनोद सिंह नेगी, शिया चौहान, मीना रावत, अनीष चमोली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें