फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छात्रों को एआई प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए किया प्रोत्साहित

Tue, 12 Aug 2025 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में नव प्रवेशित बीसीए के छात्र-छात्राओं के सम्मान में दीक्षारंभ कार्यक्रम किया गया। कुलपति प्रो़ एनके जोशी ने कहा कि बीसीए पाठ्यक्रम में नवीनतम तकनीकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व मशीन लर्निंग (एमएल) शामिल हैं। उन्होंने छात्रों को एआई के छोट-छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में नव प्रवेशित बीसीए के छात्र-छात्राओं के दीक्षारंभ कार्यक्रम का कुलपति प्रो़ जोशी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विवि मुख्यालय में एआई और एमएल नवीन तकनीकी पाठ्यक्रम को शुरू किया गया है। उन्होंने एआई के विभिन्न आयाम प्रोग्रामिंग भाषा, पायोथन, क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई परिचय, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एआई तकनीकी भविष्य में दुनिया का स्तंभ है। मोबाइल फोन केवल मनोरंजन का साधन नहीं है। इसे सीखने व आत्म विकास के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने के नियम का पालन करने को कहा। इस मौके पर विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ़ हेमंत बिष्ट, संजय तिवारी, राहुल सुयाल, वरुण डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें