फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की पढ़ाई को छात्र नाप रहे 70 किमी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार भले ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर स्वरोजगार देने का डंका पीट रही है लेकिन थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। क्षेत्र के युवाओं को आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए 70 किमी दूर चंबा या फिर नई टिहरी जाना पड़ रहा है। कंडीसौड़ में दो करोड़ 30 लाख की लागत से बना आईटीआई भवन सिर्फ शो पीस बनकर रह गया।
विज्ञापन

वर्ष 2006 से कंडीसौड़ आईटीआई की स्वीकृति मिली थी। तब से आईटीआई विकास विभाग के एक कमरे में संचालित हो रहा था जिसमें सिर्फ डाटा इंट्री ऑपरेटर ट्रेड संचालित हो रहा था। पिछले सत्र से उक्त ट्रेड भी बंद हो गया है। प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को 70 किमी दूर चंबा या नई टिहरी जाना पड़ रहा है। यही नहीं इंटर कॉलेज के समीप दो करोड़ 70 लाख से आईटीआई के नए भवन और आवासीय परिसर निर्माण की स्वीकृति मिली थी।
दो करोड़ 30 लाख की लागत से भवन निर्माण कार्य लगभग बनकर तैयार हो गया है। पूर्व प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं, ललित खंडूड़ी, जोत सिंह चौहान, प्रेमलाल भट्ट का कहना यदि आईटीआई बंद करना था तो सरकार ने दो करोड़ की लागत से भवन निर्माण क्यों किया।
विज्ञापन

कंडीसौड़ आईटीआई स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित हो रहा था जो शासन के निर्देश पर पिछली बार सभी जगह बंद हो गए थे। आईटीआई का संचालन फिर से शुरू करने के लिए निदेशालय स्तर पर वार्ता चल रही है। आईटीआई का जो भवन बनाया गया है उस में कई कार्य होने अभी शेष हैं। कार्य पूरा होने के बाद ही भवन को हैंडओवर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें