नई टिहरी के बौराड़ी में जागरुकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं और पुलिस कर्मी।
- फोटो : NEW TEHRI
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस विभाग ने सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर बाजार में स्लोगन से लिखी तख्तियां, बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहनों में हेलमेट और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
मंगलवार को ढुंगीधार पुलिस चौकी के जवानों ने सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गीता भवन से साईं चौक तक जागरूकता रैली निकाली। एसआई भंवर सिंह ने बताया कि 17 फरवरी तक जिलेभर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इस मौके पर एसआई सद्दाम हुसैन, दुर्गा प्रसाद, खजान सिंह, अंकुर चौहान, संजय घिल्डियाल, आदित्य, शुभम, आयुष्मान सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद