फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 30 सितंबर तक करवाए जाएंगे छात्रसंघ चुनाव : मंत्री

Sun, 07 Jun 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री डॉ़ रावत ने पीजी कॉलेज की आईटी लैब का किया लोकार्पण
विज्ञापन


नई टिहरी। पीजी कॉलेज में 3.41 करोड़ की लागत से तैयार आईटी लैब का उच्च शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को हरसंभव मदद दी जाएगी लेकिन कॉलेजों को भी आउटपुट देना होगा।
मंत्री ने कहा कि आगामी 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न करवा दिए जाएंगे। छात्र संघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां छात्र संघ में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आईटी लैब के लिए शीघ्र फर्नीचर उपलब्ध करने का भरोसा दिया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर मंत्री डॉ़ रावत को ज्ञापन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी, डॉ. बीपी सेमवाल, डॉ. डीपीएस भंडारी, पालिकाध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, भाजयुमो अध्यक्ष मनीष राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें