फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने शिक्षण कार्य करवाया ठप

Mon, 07 Nov 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरटी परिसर में लंबे समय बाद भी बायो मैट्रिक सिस्टम, एससी छात्रवृति, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, शिक्षकों की भर्ती सहित कई मांगों का निराकरण न होने से नाराज छात्र नेताओं ने परिसर बंद कराकर शिक्षण कार्य ठप करवा दिया। एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के केंद्रीय विवि बनने के बाद भी समस्याओं के जस का तस होने से आक्रोशित छात्र नेताओं ने परिसर में तालाबंदी कर पठन-पाठन जबरन बंद करा दिया। छात्रों ने कहा कि परिसर में बायो मैट्रिक सिस्टम न होने से कई शिक्षकों के मनमर्जी रवैये के कारण समय से न पहुंचने से पठन-पाठन बाधित होता है।

कई विषयों के शिक्षक न होने से छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। दो साल से एससी-एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई। उन्होंने सीबीसीएस प्रणाली का विरोध करते हुए इसकी समीक्षा करने की मांग की है। छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत और यूआर धीरज कौशल ने कहा कि पिछले दो साल से एससी-एसटी छात्रों को छात्रवृति नहीं मिली है।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र नेताओं ने परिसर निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर छात्रा प्रतिनिधि उषा भारद्वाज, सह-सचिव विजय राणा, अलंकार सुमन, प्रदीप सजवाण, संदीप नेगी, आदर्श भट्ट, शीशपाल व सौरभ मंद्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें