टिहरी बांध की झील के ऊपर निर्माणाधीन डोबरा-चांठी पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने, पुल का नाम राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी गोलीकांड में शहीद हुई धारकोट गांव की हंसा धनाई रखने की मांग को लेकर उंक्राद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। डोबरा-चांठी पुल के पास धरने पर बैठे उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि पुल बनकर तैयार हो गया है। यदि एक माह में पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू नहीं किया गया तो जनता खुद ही पुल से वाहन लेकर आवागमन शुरू करने को बाध्य होगी। धरने पर दल के केंद्रीय महासचिव किशन सिंह रावत, सुरेंद्र पोखरियाल व उम्मेद मुंडेपी बैठे रहे।