फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखणीधार के 38 बच्चों को वितरित की पोषण पोटली

विज्ञापन
टिहरी के गडोलिया में बच्चे को पोषण पोटली भेंट करते बाल विकास विभाग के कर्मचारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बाल विकास विभाग की पहल पर जाखणीधार ब्लॉक में आयोजित पोषण मेले में 38 कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली भेंटकर उनके माता-पिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उन्हें कुपोषण से बाहर लाने में सहयोग की अपील की गई। कोटीखास, खंडोगी और गडोलिया में पोषण मेले का शुभारंभ करते हुए बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर दीपिका तिवाड़ी ने बताया कि पोषण माह के तहत पूरे जिले में अभियान चलाकर बच्चों, धात्री महिलाओं और जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर एएनएम दर्शनी गौतम, रजनी भट्ट और मंजू जोशी उपस्थित रहे। इधर, जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने बच्चों को पौष्टिक आहार बांटा। इस मौके पर सुपरवाइजर प्रभा गौड़, आरती रावत, कौशल्या उनियाल, पिंकी रावत, प्रतीक्षा गुसाईं, पुष्पा जोशी मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें