फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्त और नकल विहीन हो बोर्ड परीक्षा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की दो मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। टिहरी जिले के 149 केंद्रों पर इस वर्ष 22 हजार 592 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 15 संवेदनशील और चार अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को डायट सभागार में डीएम डा. वी षणमुगम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन और तनावमुक्त परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान छात्रों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पानी, शौचालय और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने को कहा। कहा परीक्षा के दौरान किसी भी स्कूल-कॉलेज के गेट बंद नहीं रहने चाहिए। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और राजस्व पुलिस की तैनाती रहेगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया इस वर्ष दो से 25 मार्च तक जिले में 149 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल में 12 हजार 643 और इंटरमीडिएट में 9 हजार 949 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट ने बताया कि पीआईसी बौराड़ी, नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर और घनसाली घुमेटीधार इंटर कॉलेज में संकलन केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में एसडीएम पीआर चौहान, युक्ता मिश्रा सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें