फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पालक सीखेंगे दूध उत्पादन के गुर

Thu, 17 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
दुग्‍धसंघ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दूध उत्पादन बढ़ाने के गुर सीखने के लिए टिहरी गढ़वाल दुग्ध उत्पादक संघ से जुड़े 40 पशु पालकों का दल बृहस्पतिवार को ऋषिकेश, देहरादून रवाना हो गया। पशु पालकों को छिदरवाला दुग्ध समिति का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


छिदरवाला दुग्ध समिति पूर्ण तह कंप्यूटरीकृत है। समिति से जुड़े पशुपालक कैसे दूध का उत्पादन बढ़ाते हैं। इसकी जानकारी जिले के पशुपालकों को मौके पर दी जाएगी। दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं और प्रबंधक एमएम पंत ने हरी झंडी दिखाकर पशुपालकों के दल को रवाना किया। गंगा गाय महिला डेरी योजना के तहत चयनित 30 पशुपालकों को दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं की साफ-सफाई का प्रशिक्षण का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर पशु चिकित्सक डा. सुरेंद्र चंद्र, सहायक निदेशक अभिनव नौटियाल, जोत सिंह आदि उपस्थित थे। दुग्ध संघ के प्रबंधक पंत ने बताया कि बीते अक्तूबर से जिले में एटीएम की दुग्ध वैन सेवा शुरू हुई थी। एटीएम दुग्ध सेवा शुरू होने से प्रतिदिन एक हजार लीटर दूध की बिक्री बढ़ी है। एटीएम वैन से दूध, घी, दही, पनीर की 36 लाख 64 हजार 620 रुपये की आय अर्जित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें