फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डायलिसिस सेवा शुरू करने के लिए बढ़े कदम

Tue, 18 Aug 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में डायलिसिस सुविधा शुरू होने की उम्मीद फिर जगी है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में अपने स्तर से डायलिसिस सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
जिला अस्पताल बौराड़ी में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस के लिए यहां से करीब 65 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर या फिर ऋषिकेश जाना पड़ता है। बौराड़ी अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले हंस फाउंडेशन के सहयोग से पहल की थी। इसके तहत अस्पताल में डायलिसिस इकाई के लिए चार कक्ष भी तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर सेवा संचालन के लिए सहमति भी जताई थी लेकिन बाद में यह पहल आगे नहीं बढ़ सकी और डायलिसिस सुविधा शुरू नहीं हो पाई। सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी में डायलिसिस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर वार्ता भी हो चुकी है। अगले दो-तीन माह के भीतर डायलिसिस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें