फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Fri, 23 Oct 2026 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी श्वेता चौबे ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। इस दौरान रिक्रूट कांस्टेबलों की अर्धवार्षिक बाह्य परीक्षा भी हुई। जिसमें प्रशिक्षुओं ने शस्त्राभ्यास और एस्कॉर्ट ड्रिल का प्रदर्शन किया। एसएसपी ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यकुशलता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस लाइन के प्रभारी चंद्रमोहन सिंह ने प्रशिक्षु कांस्टेबलों की बाह्य परीक्षा संपन्न कराई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



फोटो
मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर किया सम्मानित
कंडीसौड़ (टिहरी)।। अटल उत्कृष्ट शिव सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। स्व. शिव सिंह बिष्ट और स्व. बचन देई बिष्ट की स्मृति में उनके परिजनों की ओर से वर्ष 2014 से मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद धनराशि, प्रतीक चिह्न और सम्मानपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। यह पहल स्व. शिव सिंह बिष्ट और स्व. बचन देई बिष्ट की स्मृति में उनके बेटे प्रताप सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, डॉ. बुद्धि सिंह बिष्ट, भीम सिंह बिष्ट और जयदीप सिंह बिष्ट की ओर से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में बीडीओ स्नेहा नेगी, थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, डॉ. राहुल लाल, प्रधानाचार्य जगदीश पनियाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें