फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एसएसपी ने नैनबाग-डामटा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा का किया निरीक्षण

Mon, 01 Jun 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाना पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली कैंपटी का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद मसूरी बैंड से नैनबाग-डामटा चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पुलिस सहायता केंद्रों, पार्किंग स्थल और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नैनबाग पुलिस चौकी के लिए आवंटित जमीन संबंधी प्रकरण जल्द निपटा कर अग्रिम कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

कैंपटी में स्थित कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंची एसएसपी ने कोतवाली परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कार्य, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत पंजिका, आपदा और यात्रा प्रबंधन से संबंधित तैयारी, कार्यालय की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक योंगेंद्र सिंह गुसाईं को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था चाकचौबंध रखने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार रखकर प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने यात्रा मार्गों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों, पुलिस सहायता केंद्रों, ड्यूटी प्वाइंटों और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें