वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉॅ. योगेंद्र सिंह रावत ने विभाग में कार्यरत 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, वहीं कोरोना संक्रमण का प्रकोप भी जारी है। ऐसे में दीपावली के त्योहार को कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन का भी पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क भी जरूरी पहनें। तभी कोरोना से बचा जा सकता है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, जूही मनराल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुशील रावत और निरीक्षक रविंद्र यादव आदि मौजूद थे।