फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में एसआरटी परिसर बना विजेता

Thu, 28 Nov 2024 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एसआरटी बादशाहीथौल की टीम चैंपियन बनी। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बादशाहीथौल खेल मैदान में खो-खो प्रतियोगिता का प्रभारी निदेशक प्रो. एमएमएस नेगी, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पीडी सेमल्टी ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल चार महाविद्यालयों की टीमों ने शिरकत की। आयोजक सचिव डॉ. केसी पेटवाल ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को सात अंकों से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को एक पारी और 9 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल ने बिड़ला परिसर श्रीनगर को 17-15 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को निदेशक प्रो. नेगी, पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बताया कि विवि की टीम चार दिसंबर को नॉर्थ जोन में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में विवि का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर डॉ. यूएस नेगी, हसंराज बिष्ट, डॉ. पूनम लाल मीणा, डॉ. प्रेम बहादुर सिंह, डॉ. पित्रेश भट्ट, सुदामा लाल, राजेंद्र सिंह, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, दीपक रावत, अमन नैथानी, विकास वर्मा, परविंदर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें