चंबा ब्लॉक के स्वाड़ी गांव में आयोजित रामलीला के चौथे दिन श्रीराम बरात की भव्य झांकी निकाली गई। कहा कि हम सभी को श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में उतरना चाहिए।
स्वाडी गांव में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर कर भव्य मंचन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद सेमवाल ने बताया कि स्वाड़ी में 25 वर्ष बाद रामलीला शुरू करवाई गई है। इस मौके पर सुशील सकलानी, राजेंद्र जोशी, प्रवीन गुसाईं, भारत भूषण सेमवाल, शशि सेमवाल, प्रीति जडधारी, सुखपाल जडधारी, विनोद जड़धारी, सुशील सकलानी, राजेंद्र जोशी, प्रवीण गुसाईं, धनानंद सुयाल आदि मौजूद थे।