फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि को मिलेगी ऋषिकेश कॉलेज की भूमि-भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि को ऋषिकेश परिसर की भूमि और भवन जल्द मिल सकेगा। शासन ने जिला प्रशासन देहरादून को पीजी कालेज ऋषिकेश परिसर की भूमि और भवन को विवि के नाम हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे विवि को ऋषिकेश कैंपस में ढांचागत सुविधाएं विकसित कर सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश 6 अगस्त 2019 को विवि का कैंपस बनाया गया। ऐसे में नए परिसर की तमाम व्यवस्थाओं को आकार देने के लिए विवि ने खाका तैयार किया। साथ ही कॉलेज का भवन, जमीन और अन्य संपत्ति को विवि के नाम कराने के लिए शासन को पत्र लिखा था, जिस पर शासन ने जिला प्रशासन को राजकीय पीजी कालेज ऋषिकेश परिसर की भूमि, भवन विवि के नाम पर हस्तांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। कैंपस की क्षमताओं का बेहतर उपयोग किए जाने के लिए विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कैंपस को मॉडल कैंपस बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर दिया है। ढांचागत सुविधाओं के लिए ब्रिडकुल से डीपीआर तैयार करवा दी गई है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि पीजी कालेज ऋषिकेश परिसर की भूमि और भवन हस्तांतरित की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
ऑनलाइन मान्यता की गाइड लाइन हुई अपलोड
श्रीदेव सुमन विवि ने ऑन लाइन संबद्धता संबंधी सभी जानकारी वेब पोर्टल पर अपलोड कर दी हैं। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि आवेदनकर्ता कालेज को विवि की ओर से संबद्धता की पत्रावली में की गई कार्रवाई की सूचना भी ऑनलाइन दी जाएगी। ऑनलाइन संबद्धता से भ्रष्टाचार की कोई संभावना नहीं रहेगी। साथ ही आवेदनकर्ता के समय और धन की बचत होगी। मानक पूरे न करने वाले कालेज को संबद्धता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें