श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए 10 से 15 सितंबर तक तीन चरणों में काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। बीएड प्रवेश परीक्षा कला वर्ग मेें उत्तरकाशी के निखिल बिष्ट, विज्ञान विषय में नई टिहरी के अजीत सिंह गुसाईं और वाणिज्य वर्ग में कोटद्वार की अलका रावत प्रथम रही।
विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी का कहना है कि विवि में सीमित मानव संसाधन होने के बावजूद बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 10 दिन के भीतर घोषित किया गया है। 21 सितंबर को गढ़वाल मंडल के 22 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए 7,882 छात्र-छात्राओं ने विवि के पोर्टल पर आवेदन किया था लेकिन प्रवेश परीक्षा में 6,568 अभ्यर्थी शामिल हुए।
इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा में 77.67 अभ्यर्थी सफल रहे है। विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यायों और स्ववित्त पोषित कॉलेजों में 3050 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कम समय अवधि में बीएड का रिजल्ट घोषित करने के लिए उन्होंने कुलसचिव खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक डा. वीपी श्रीवास्तव, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. सीएस नेगी, डा गौरव वाष्णेय और उनकी टीम को बधाई दी। विवि के अधिकारियों को समय पर काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न कर बीएड की कक्षाएं विधिवत शुरू करने के निर्देश दिए।