फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपाल राणा के गांव चिलामू से तैयार होंगे खेल प्रशिक्षक : चौहान

Tue, 30 Jun 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से शुरू होगी जसपाल राणा शूटिंग अकादमी
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। निशानेबाज दिवंगत जसपाल राणा के पैतृक गांव चिलामू में उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइन बॉल शूटिंग अकादमी स्थापित की जाएगी। अकादमी में प्रदेश और देशभर के युवाओं के साथ-साथ खेल प्रशिक्षकों को आधुनिक खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी सितंबर माह में अकादमी का संचालन शुरू करने की योजना प्रस्तावित की गई है।
अंतरराष्ट्रीय आइन बॉल महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रताप चौहान ने बताया कि अकादमी के लिए भूमि का चयन चिलामू गांव में स्थित स्वर्गीय जसपाल राणा खेल मैदान में किया गया है। यहां विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा, जो विद्यालयों, महाविद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक बच्चों और युवाओं को खेल प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में सितंबर माह में टिहरी जिले के खेल प्रशिक्षकों को बाल खेल प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद देशभर के युवाओं और प्रशिक्षकों को जोड़ने की योजना है। अकादमी में निशानेबाजी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका उद्देश्य खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया अभियान को गति देने के साथ वर्ष 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाओं को तैयार करना है।
विज्ञापन

प्रताप चौहान ने कहा कि दिवंगत जसपाल राणा ने खिलाड़ी और प्रशिक्षक दोनों रूपों में देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता दिए। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर यह अकादमी स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें