फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के विकास और अनुशासन का आधार है खेल : चौहान

Sun, 24 May 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग में आइनबॉल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में आइनबॉल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। आइनबॉल इंडिया फेडरेशन के सीईओ प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है यह युवाओं के सर्वांगीण विकास और अनुशासन का आधार होता है।

सीईओ चौहान ने कहा कि आइनबॉल का पहला मुख्यालय भारत में स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, इसके लिए प्रयास जारी हैं। कहा कि मैदानी क्षेत्रों के साथ के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में खेलों के मुख्यालय स्थापित किए जाने चाहिए। पूर्व खेल राज्यमंत्री नारायण सिंह राणा की पहल पर नैनबाग में क छात्र-छात्राओं को आइनबॉल का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों से युवाओं को नई जानकारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस मौके पर विजेंद्र रावत,मंजीत कंडारी, मनोज नेगी, काशी विश्वनाथ नेगी, राय सिंह, मनीष, आशीष डबराल, रिजवाना, पूनम, रेखा कंडारी, निकिता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें