फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी के फरार होने के मामले में तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Tue, 24 Nov 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी में बीते दिन सुशीला तिवारी अस्पताल से पुलिस की कैद से फरार कैदी के मामले में एसपी ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। फरार कैदी की तलाश के लिए नई टिहरी से एसओजी की टीम हल्द्वानी चली गई है। आरोपी के गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गजा तहसील के गुमाल गांव में गत वर्ष 13 दिसंबर को एक सिरफिरे युवक संजय सिंह ने अपनी मां, बड़े भाई और भाभी की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक के साथ खुद को घर के एक कमरे में कैद कर दिया था।

कमरे में आंसू गैस के गोला डालने के बाद पुलिस ने अगले दिन सुबह तीन बजे किसी तरह आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी संजय सिंह पिछले एक साल से नई टिहरी की जेल में बंद था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। पुलिस उसे उपचार के लिए बीते दिन हल्द्वानी सुशीला तिवारी हास्पिटल ले गई।
विज्ञापन


वहां उसे मानसिक विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में चंबा पुलिस लाइन के तीन सिपाही तैनात किए गए थे, लेकिन इसी बीच आरोपी पुलिस कर्मियों के आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि कैदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले में सिपाही रविंद्र सिंह, महावीर सिंह और दिलवर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिले के होटल और ढाबों में भी आरोपी की तलाशी की जा रही है। जांच के लिए टिहरी से एसओजी की टीम हल्द्वानी पहुंच गई है। फरार आरोपी की फोटो सभी पुलिस थानों को भेज दी गई है। गुमाल गांव में भी पुलिस की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें