नई टिहरी। विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भट्गाई ने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समय पर दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन का भुगतान करने के निर्देश दिए। पेंशन भुगतान के संबंध में आड़े आ रही समस्याओं के संबंध में ग्राम प्रधानों से फीड बैक लेकर समाधान करने, पेंशन योजनाओं का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने को कहा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लक्ष्यों की पूर्ति, इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट पर फोकस करने, सिटीजन इनफॉरमेशन बोर्ड चस्पा करने, अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, एडीएसटीओ धारा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद