फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सोलर लाइट लगाने के कुछ समय बाद ही गिर रहे हैं पोल

Sat, 01 Mar 2025 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य वित्त योजना के तहत लगाई जा रही सोलर लाइट मानकों की अनदेखी कर लाइट के पोल गिर रहे हैं, जबकि कई सौर ऊर्जा लाइटें लगाने के कुछ दिन बाद ही खराब हो रही है। ग्रामीणों ने मानक अनुसार सोलर लाइट के खंभे सीमेंट कंक्रीट डालकर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) जन प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर कंपनी के माध्यम से गांव-गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगा रही है, लेकिन लाइट के खंभे खड़े करने में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे वह खंभे बारिश और हल्की हवा चलने पर गिर रहे हैं। यही नहीं कई ऐसी सौर लाइट है, जो लगाने के कुछ दिनों बाद ही बंद हो गई है।
तिवाड़ गांव के विनोद रावत ने बताया कि उरेड़ा ने कुछ दिनों पहले ही गांव में सौर ऊर्जा लगाई थी, लेकिन एक-दो दिन हुई बारिश में गांव में चार-पांच लाइटों के कई पोल गिर गए हैं। पांच-छह लाइटें खराब हो गई है। खराब लाइटों को बदलने के लिए उरेडा को कई बार फोन किया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सौर ऊर्जा के खंभे मानकानुसार सीसी के सहारे लगाने और खराब पड़ी लाइटों को शीघ्र बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

उरेडा राज्य योजना से जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर गांव-गांव में सौर ऊर्जा लगा रहा है। लाइट लगाने का कार्य कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। सौर ऊर्जा लाइट लगाने के बाद पांच साल तक रखरखाव कंपनी को ही करना है। लाइट खराब होने और पोल गिरने की सूचना मिलती है, तो कंपनी से खराब लाइटों को बदला जाएगा और पोल ठीक कर लाइट सुचारू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- शिव सिंह मेहरा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें