फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर से एसआईटी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के यूनियन बैंक मदननेगी में करोड़ों के गबन के मामले में पुलिस ने बैंक कैशियर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बैंक से गबन हुई धनराशि की जांच के लिए एसएसपी ने सीओ टिहरी सुरेंद्र प्रसाद बलूनी की अध्यक्षता में एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि बैंक से हुए गबन की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बैंक प्रशासन से जांच के लिए सभी पत्रावलियां मांगी गई है।
विज्ञापन

यूनियन बैंक मदननेगी में दो सितंबर को करोड़ों के गबन का मामला प्रकाश में आया था जिसके बाद बैंक के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच में ग्राहकों के बचत खातों, एफडी, आरडी, सीडीआर-एफडीआर में बड़ी मात्रा में गबन की पुष्टि हुई थी। बैंक की तिजोरी में रखे 45 लाख और एटीएम मशीन में रखे दो लाख 90 हजार की धनराशि भी गायब मिली।
गबन के मामले में बैंक मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद बीते दिन नई टिहरी कोतवाली में शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार ने निलंबित मैनेजर शर्मा और कैशियर डोभाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सोमवार को भी कई ग्राहकों ने बैंक पहुंचकर गबन की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने बताया कि ग्राम भौनियाड़ा की भूमा देवी की 20 लाख, जलवालगांव के खुशीराम के 15 लाख, राजेश सिलवाल के 10 लाख, कंगसाली के प्रताप सिंह के 2.50 लाख, बडील के मनोज रतूड़ी के 3.93 लाख और रौणिया के मुकेश ला की 3 लाख की एफडी से गबन होने की शिकायत दर्ज कराई। इस बाबत एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि गबन के मामले में बैंक कैशियर सोमेश डोभाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ एसपी बलूनी के नेतृत्व एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसआईटी में कोतवाल कमल मोहन भंडारी, एसओजी प्रभारी लखपत बुटोला, साइबर सेल के निरीक्षक नदीम अख्तर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें